अंबेडकरनगर। स्पेशल टास्क फोर्स ने जिले की एक और परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका को फर्जी बीएड प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करते पकड़ा है। बीएसए ने संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा है। दो अन्य शिक्षिकाओं को भी एसटीएफ की जांच के बाद बीते दिनों नोटिस जारी किया गया था। एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने भियांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्मीपुर में तैनात सहायक अध्यापिका कंचन को बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करते पाया है। एसटीएफ ने जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी रिपोर्ट में कहा कि कंचन ने एलबीएस कॉलेज गोंडा से वर्ष 1994 में बीएड की डिग्री हासिल करने का उल्लेख करते हुए उसे अपनी नौकरी के प्रपत्र में लगाया है। एसटीएफ ने गोंडा के प्राचार्य को पत्र भेजकर जानकारी चाही तो वहां से बताया गया कि 1994 में जिस अनुक्रमांक के आधार पर बीएड डिग्री दिखाई जा रही है उस पर कंचन का जिक्र नहीं है।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

