UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2024

मानसून सुस्त, आज अच्छी बारिश के आसार नहीं




लखनऊ। प्रदेश में मानसून की सक्रियता दोबारा सुस्त होने से फिलहाल अगले दो से तीन दिन यूपी में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल नहीं बरसे। इटावा में दो मिमी और अलीगढ़ में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने और कम दबाव क्षेत्र के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने से बारिश में कमी देखने को मिलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान प्रयागराज में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम की बात करें तो मेरठ सबसे कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more