UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 October 2024

स्कूल की किताबें बेचने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित


कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बदनपुर की प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं के लिए आईं सरकारी किताबें शिक्षामित्र व अनुदेशक के साथ मिलकर बेच दी।

विद्यालय की सहायक शिक्षिका ने किताबों की तौल करते हुए फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर बीएसए से शिकायत की। इस पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी की जांच के बाद प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर पौथिया स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध किया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more