UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 October 2024

विद्यालय परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश के सम्बन्ध में।


विषय-विद्यालय परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश के सम्बन्ध में।


उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि श्री प्रभात सिंह तथाकथित चीफ ब्यूरो शकुन टाइम्स द्वारा
समाचार पत्र में विगत दिनांकः 17.10.2024 से अद्यतन अनेक मनगढ़ंत व भ्रामक तथ्य जिसमें मेरे वर्जन तक शामिल है प्रकाशित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी द्वारा पत्रांकः / बी०आर०सी०/1176-81/2024-25 दिनांक: 24 अक्टूबर, 2024 को पत्र के माध्यम से इनसे सम्बन्धित शैक्षणिक अभिलेख, पत्राकारिता से अधिकृत पत्र व पहचान पत्र तथा समाचार पत्र में प्रकाशित कुछ बिन्दुओं पर सूचना की मांग 02 दिवस के अन्दर की गयी तथा दिनांक 24 अक्टूबर, 2024 को ही इनके वाट्सएप्प पर प्रेषित भी कर दिया गया। अन्य सूचनाएं तो इनके द्वारा अधोहस्ताक्षरी के वाट्सएप्प पर तत्काल प्रेषित की दी जाती है, परन्तु अपनी पहचान सम्बन्धित सूचना नहीं उपलब्ध करायें है। ऐसे में इन्हें बिना पहचान पत्र देखें विद्यालय परिसर में प्रवेश न दें क्योंकि अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश से विद्यालय के अभिलेख व बच्चों के साथ भी किसी प्रकार की समस्या हो सकती है।

उक्त के साथ ही किसी भी अन्य अनाधिकृत व्यक्ति को बिना उसका परिचय प्रमाणित किये विद्यालय परिसर में प्रवेश न दें, अन्यथा ऐसी स्थिति में विद्यालय पर कोई भी समस्या उत्पन्न होगी तो उसके लिये पूर्ण उत्तरदायी आप स्वयं होगें।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more