UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 October 2024

प्रबंधकीय विवाद में जुलाई से फंसा शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन




पूर्व प्रबंधक व प्रधानाचार्य डीएम, सीडीओ से कर चुके शिकायत
 श्रावस्ती जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा में प्रबंधकीय विवाद के चलते अनुदान प्राप्त जूनियर वर्ग के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन जुलाई माह से बाधित है। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी व सीडीओ अनुभव सिंह से भी इस संबंध में शिकायत की है।

वर्ष 1973 में ग्राम पंचायत पटना खरगौरा में भिनगा बहराइच मार्ग पर खरगौरा मोड़ के निकट जनसहयोग से जनता लघु माध्यमिक विद्यालय की स्थापना हुई। क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने जमीन दान देने के साथ हर प्रकार से सहयोग किया। डा. विश्वनाथ मिश्रा को प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 1977-78 में अस्थाई मान्यता व 1983 में स्थाई मान्यता मिली। वर्ष 1998 में प्रदेश सरकार ने इसे अनुदान सूची में लिया। इसके बाद शिक्षकों व कर्मचारियों को उचित वेतन मिलने लगा। वर्ष 2000 में हाईस्कूल की मान्यता मिली। विभिन्न विषयों से इंटरमीडिएट की भी मान्यता मिल गई और स्कूल का नाम जनता इंटर कालेज हो गया। क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली युवा इस विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद अच्छे पदों पर आसीन हैं। विद्यालय के अनुशासन की तारीफ हर ओर होती थी। कुछ लोगों ने प्रबंध समिति पर अपना अधिपत्य बनाने के लिए संस्थापक प्रबंधक को बिना किसी कारण के पद से मुक्त कर दिया। जुलाई 2024 में संस्था के नवीनीकरण के नाम पर एक ही परिवार के कई लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया। रिश्तेदारों को भी समिति में शामिल कर लिया। साधारण सभा के सदस्य में भी अपनों, रिश्तेदारों व करीबियों को रखा गया। संस्था के नवीनीकरण का समय

सितंबर में पूरा हो रहा था। आनन- फानन जुलाई में ही नवीनीकरण हुए बिना डीआइओएस, बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी को चुनाव होने की सूचना दे दी गई। संस्था की स्थापना के समय से प्रबंधक के दायित्व निभा रहे डा. विश्वनाथ ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके साथ ही प्रबंधकीय विवाद छिड़ गया। इसके बाद से अनुदान प्राप्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन रुका है।


प्रबंधकीय विवाद से शिक्षकों व कर्मचारियों का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन

वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। इससे हर कोई परेशानी में है। दीपावली का त्योहार निकट है। वेतन नहीं मिला तो खुशियां फीकी हो जाएंगी। इस संबंध में डीएम व सीडीओ को भी अवगत कराया गया है।

- अतुल कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य, जनता इंका, पटना खरगौरा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more