UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 October 2024

शिक्षामित्रों ने दीपावली से पूर्व मानदेय दिलाने की उठाई मांग




 बहराइच : परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों ने अक्टूबर माह का मानदेय दीपावली से पूर्व दिए जाने की मांग उठाई है। उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र ने कहा कि त्यौहार के पहले मानदेय मिल जाने से शिक्षामित्र भी दीपावली अपने उपलब्ध संसाधन में मना सकेंगे।


दीपावली से पूर्व मानदेय के लिए शासन ने निर्देश भी दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर 25 अक्टूबर तक बिल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा के तहत कार्यरत 435 शिक्षामित्र के मानदेय भुगतान के लिए धनराशि जिले पर पहले से ही

उपलब्ध है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 2801 शिक्षामित्र के अक्टूबर माह के भुगतान के लिए शासन से बजट मुक्त कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में शिक्षामित्रों को मानदेय समय से मिलना चाहिए। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बजट मिलने पर मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more