हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2024

आंगनबाड़ी में 531 कार्यकर्त्रियां भर्ती होंगी



लखनऊ, प्रसं.। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अतिशीघ्र भर्ती करने का निर्देश दिया है। लखनऊ में कुल 531 कार्यकत्रियों की भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कमिश्नर ने बुधवार को सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को विकास की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।



मंडलायुक्त ने महिला कल्याण विभाग योजना की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष लखनऊ की प्रगति 80.51 है। बच्चों की नियमित टीकाकरण की प्रगति लखनऊ में 98.0 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि वेक्टर बोर्न और दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए। रोड सेफ्टी व चौराहे के सुधार के लिए 212 कार्यों का प्रस्ताव शासन भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - फोन पर पीपीए डाउनलोड नहीं हो रहा? इस तरीके से करें डाउनलोड सबसे आसान स्टेप्स में ppa print problem

ये भी पढ़ें - Add New Vendor error?? नया वेंडर जोड़ने के बाद एरर प्रदर्शित हो रही है?? अपनाएं यह तरीका

ये भी पढ़ें - ALERT : शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों के डिजिटल निमंत्रण पत्र के द्वारा साइबर ठगी

उन्होंने कहा कि निर्माणधीन सड़कों की गुणवत्ता की चेकिंग मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जाए। जिन कार्यों का टेंडर हो गया है उन कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए. 



सड़क व भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश


मंडलायुक्त ने आरएस विभाग को सड़क व भवन निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना , मध्यान भोजन, कन्या विवाह योजना, स्वरोजगार योजना ,कृषक दुर्घटना, किसान सम्मान निधि, कुसुम योजना, ऊर्जा, कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि जिन जनपदों की ग्रेडिंग खराब है वो जनपद अपनी ग्रेडिंग में सुधार लाये।


शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में विशेष ध्यान दिया जाये। सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए। निर्माणधींन समस्त कार्य निर्धारित समयावधि पूर्ण करा लिया जाये।


मण्डल में 553 कुपोषित बच्चे चिह्नित


महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि कुपोसित (सैम) बच्चों का चिह्नाकन प्राथमिकता पर कराया जाए। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में 10 और मंडल में 553 सैम बच्चे चिन्हित किए गए हैं। वहीं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पावर प्लांट का 15000 का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 15406 की पूर्ति हुई है। लखनऊ में मॉडल सोलर गांव में चयनित राजस्व ग्रामों की संख्या 28 चिन्हित है।


उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अधिकारी सुनिश्चित करते रहे की वाटर कनेक्शन की पाइपलाइन की गुणवत्ता अच्छी रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more