UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 November 2024

शिक्षकों का प्रोन्नति कोटा बहाल होगा

लखनऊ, हाई स्कूलों में शिक्षकों के पदोन्नति का कोटा फिर से बहाल किया जाएगा। सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठाने जा रही है। इसके तहत एलटी एवं प्रवक्ता ग्रेड के 50 पदों को पदोन्नति से भरे जाने के नियम लागू किए जाएंगे।



उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के गठन के बाद से दोनों संवर्गों में पदोन्नत कोटे से भरे जाने वाले पदों पर पदोन्नति नहीं हो रही है। दोनों संवर्गों में पदोन्नति से भरे जाने वाले 10 हजार से अधिक पद खाली हैं। इससे स्कूलों में नियमित शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में पूर्व के माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग के नियमों के अनुसार ही फिलहाल पदोन्नति कोटे के पदों को भरने का शासन स्तर पर निर्णय किया गया है। जानकारों की माने तो पूर्व के माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग के अधिनियम तीन की धारा -12 में संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति के जरिए शिक्षकों की पदोन्नति के लिए चयन का प्रावधान है।


इसी अधिनियम की धारा 18-1 के तहत कार्यवाहक संस्था प्रधानाध्यापकों का दो महीने से रिक्त पदों पर वरिष्ठ शिक्षक की तदर्थ आधार पर प्रोन्नत कर अनुमोदन एवं नियमित प्रधानों के समान ही वेतन तक देने के भी नियम हैं। लगभग दो वर्षों से एलटी ग्रेड और प्रवक्ता ग्रेड में 50 पदोन्नति कोटे में पदोन्नतियां नहीं हो पा रही हैं।



ये भी पढ़ें - कक्षा-8 तक के पाठ्यकम आधारित 'प्रश्न बैंक अत्यन्त अल्प समय में तैयार करने पर डायट को मिला प्रशस्ति पत्र

ये भी पढ़ें - BSA का बहुत ही अच्छा आदेश: संवेदनशील अधिकारी👌 एवं संवेदनशील सरकारी पत्र👌👌🙏

ये भी पढ़ें - डीएम बने टीचर, बच्चों को पढ़ाया पाठ

ये भी पढ़ें - खेल-कूद सामग्री क्रय करने हेतु क्रम समिति

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more