UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 November 2024

शिक्षक की अगले दिन की हाजिरी लगी मिली, स्पष्टीकरण




आदमपुर। सरकारी विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में अगले दिन की हाजिरी लगी मिलने की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षक का स्पष्टीकरण तलब किया है। गंगेश्वरी ब्लॉक के संविलियन निमान्नय हैदलपुर में कुलदीप कुमार
इंचार्ज अध्यापक हैं।

विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में आगामी तिथि की हाजिरी लगी होने की शिकायत मिलने पर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा।

जिसमें इंचार्ज अध्यापक कुलदीप कुमार की 21 नवंबर तक की उपस्थिति हस्ताक्षर हुए मिले। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।

खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इंचार्ज अध्यापक इसे भूलवश
हाजिरी लगाने की बात कह रहे हैं। फिर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, एक शिक्षक द्वारा विद्यालय में धूम्रपान करने का वीडियो भी शोषण मीडिया पर वायरल हुआ है। विभागीय अधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more