UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 August 2025

अब 21 व 22 सितंबर को होगी प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 अब एक की जगह दो दिन कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कैलेंडर में संशोधन करते हुए परीक्षा योजना भी जारी कर दी है। आयोग के उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूपीपीएससी के कैलेंडर में पहले यह परीक्षा 21 सितंबर को प्रस्तावित थी। अब इसमें संशोधन करते हुए परीक्षा 21 और 22 सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया है।



परीक्षा दो सत्रों में सुबह नौ से 11:30 बजे और अपराह्न 2:30 से शाम पांच बजे तक लखनऊ में होगी। 21 सितंबर को प्रशिक्षक (खादी, कंबल, अखाद्य तेल एवं साबुन, माचिस एवं अगरबत्ती, लोहारी/बढ़ईगीरी और चर्म) की परीक्षा होगी।


पहले सत्र में होने वाली प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में सामान्य हिंदी के 25 व मुख्य विषय के 100 यानी 125 प्रश्न होंगे। मुख्य विषय में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग-एक, केमिकल इंजीनियरिंग-एक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग-एक, लेदर टेक्नोलॉजी-एक से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में भी 125 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन के 25 व मुख्य विषय टेक्सटाइल इंजीनियरिंग-दो, केमिकल इंजीनियरिंग-दो, मैकेनिकल इंजीनियरिंग-दो, लेदर टेक्नोलॉजी-दो के 100 प्रश्न होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more