UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 August 2025

अब असिस्टेंट प्रोफेसर और बीईओ की भर्ती की तैयारी



प्रयागराज। राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती व प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) दो नई भर्तियां शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आयोग किसी भी दिन इन दोनों भर्तियों का - विज्ञापन जारी कर सकता है।



उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 200 से अधिक पदों पर भी भर्ती की तैयारी चल रही है।


अभ्यर्थियों को इन दोनों भर्तियों का कई वर्षों से इंतजार है। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य है।


भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद तकरीबन 10 लाख नए

अभ्यर्थियों ने ओटीआर किया है। आयोग के अफसरों का अनुमान है कि एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों के लिए दावेदारों की संख्या 11 लाख के आसपास पहुंच सकती है।


आवेदन में सुधार/संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 4 सितंबर है। इसके बाद स्पष्ट होगा कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए कितने आवेदन आए। वहीं, राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है जो 12 सितंबर को पूरी होगी। इस भर्ती के लिए भी 10 लाख के आसपास आवेदन आने की उम्मीद है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more