UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 January 2026

बैंक कर्मियों की हड़ताल 27 को

 

नई दिल्ली। बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में केवल पांच दिन काम की मांग कर रहे हैं। हड़ताल होने पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगातार तीन दिन कामकाज ठप रहेगा, क्योंकि 25 और 26 जनवरी को भी अवकाश है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने कहा कि कर्मचारियों ने पांच दिवसीय सप्ताह के बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव भी दिया है। गौरतलब है कि वर्तमान में बैंकों में दूसरे और चौथे - शनिवार को छुट्टी रहती है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more