UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 January 2026

मौनी अमावस्या के दिन पड़ रही एलटी ग्रेड परीक्षा टालने पर अड़े परीक्षार्थी

 

,

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 17 और 18 जनवरी को प्रस्तावित सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड परीक्षा टालने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र आज आयोग पहुंचेंगे। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन परीक्षा पड़ने से प्रतियोगी छात्रों में असमंजस और नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों का कहना है कि लगातार मांग के बावजूद आयोग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। आयोग को इसी सप्ताह प्रवेशपत्र भी जारी करना है।



आयोग के 27 अक्तूबर को जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 जनवरी को सुबह नौ से 11 बजे तक सामाजिक विज्ञान तथा दोपहर तीन से पांच बजे तक जीव विज्ञान की परीक्षा


प्रस्तावित है। वहीं 18 जनवरी को अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा होनी है। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि 18 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान है। ऐसे में स्नान के दिन और स्नान से एक दिन पूर्व 17 और 18 जनवरी को परीक्षा है। माघ मेला की शुरूआत में ही पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रखी है। ऐसे में स्नान के दिन तो चलना मुश्किल होगा। इसी क्रम में 24 जनवरी को कला और कृषि/उद्यानकर्म विषयों की परीक्षा


निर्धारित है, जो बसंत पंचमी स्नान पर्व यानी 23 जनवरी के ठीक अगले दिन पड़ रही है। उधर, आयोग की योजना स्नान पर्व के दिन पड़ रही परीक्षाओं को प्रयागराज में नहीं कराने की है, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा का केंद्र प्रयागराज में था, उन्हें दूसरे जिलों में भेजा जा सकता है। दूसरी ओर परीक्षा 13 दिन दूर है। इससे अभ्यर्थियों की चिंता और बढ़ गई है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने बताया कि परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग को लेकर सोमवार को आयोग पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आयोग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की तो छात्र आंदोलन को और तेज करेंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more