UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 January 2026

आज से खुलेगा हाईकोर्ट, नया रोस्टर जारी

 

प्रयागराज। शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद सोमवार से इलाहाबाद हाईकोर्ट खुल रहा है। नए साल का रोस्टर जारी कर दिया गया है। न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकल पीठ एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई करेगी।



 नए रोस्टर में एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई के लिए नई सिंगल व डिवीजन बेंच गठित की गई है। कोर्ट नंबर-53 में न्यायमूर्ति समित गोपाल की बेंच, 42 में न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा प्रथम की डबल बेंच एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई करेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more