UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 January 2022

नहीं बन पा रहा स्कूल भवन बीएसए से शिकायत


जनपद प्रतापगढ़ ,जेठवारा लक्ष्मणपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय डोमीपुर में नया स्कूल भवन के निर्माण में अड़चन आ गई है। भवन निर्माण कराने के लिए पुलिस राजस्व विभाग से लेकर प्रधान तक से शिकायत कर चुके प्रधानाध्यापक ने अब बेसिक शिक्षा अधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।


प्राथमिक विद्यालय डोमीपुर के प्रधानाध्यापक शरद कुमार शुक्ला का आरोप है कि पुराना भवन जर्जर होने के कारण नीलामी कर ध्वस्त कराया जा चुका है। शासन से मिली धनराशि से निर्माण के लिए सामग्री भी गिरा गंगा लो गई है। मगर पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति दबंगई पर आमादा है। वह नींव नहीं भरने दे रहा है। जमीन को लेकर पैदा हुए विवाद के निस्तारण के लिए प्रधानाध्यापक ने प्रधान, राजस्व विभाग और पुलिस से मदद की गुहार लगाई, मगर अभी तक किसी ने समस्या के निदान का प्रयास नहीं किया निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को | आरोपी व्यक्ति गालीगलौज कर भगा चुका है। उसे भी कई बार धमकी मिल चुकी है। परेशान प्रधानाध्यापक ने अब बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more