UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 January 2022

पीसीएम मेंस और UPTET स्थगित करने की अपील


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस मेंस परीक्षा 2021 लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में होने वाली है। 28 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित परीक्षा कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच आयोजित करने का विरोध हो रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अर्ह अभ्यर्थी परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव व अध्यक्ष को कई बार इस सम्बंध में पत्र भी लिखा है कि दर्जनों अभ्यर्थी ऐसे हैं जो कोविड संक्रमण से ग्रसित हैं। ऐसे में ये अभ्यर्थी कैसे परीक्षा दें पाएंगे। इसके साथ ही जो अन्य अभ्यर्थी है वे अगर परीक्षा में शामिल होते हैं उनके संक्रमित होने का खतरा है। अभी तक आयोग की ओर से इस सम्बंध में किसी भी अभ्यर्थी को कोई जवाब नहीं मिला है।


परीक्षा टालने की मांग

कोरोना के बीच टीईटी परीक्षा का सोशल साइट पर विरोध हो रहा है। परीक्षार्थीमांग कर रहे हैं कि हालात सामान्य होने तक परीक्षा को स्थगित किया जाए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिपोर्ट भी साझा की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more