UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 January 2022

प्रशिक्षण में पॉजिटिव मिली महिला शिक्षक, मचा हड़कंप


वाराणसी।


जनपद के बीआरसी केंद्रों पर चल रहे चार दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण में पिंडरा बीआरसी पर महिला शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिली। सरिता देवी नामक शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव मिलने से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षक भागकर कमरे से बाहर निकल गए। सूत्रों के मुताबिक विद्यापीठ बीआरसी पर भी कुछ शिक्षक पॉजिटिव मिले हैं। शिक्षक लगातार प्रशिक्षण ऑनलाइन करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में डीएम को पत्र भी लिखा गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more