UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 January 2022

आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रम्हदेव राम तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि जिलों में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


डा.तिवारी ने यह निर्देश मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी शिकायत, नोडल अधिकारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में चुनाव कार्यों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को 24 घंटे क्रियाशील रखें। इसमें लापरवाही न हो।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more