UpdateMarts
Follow Channel

24 May 2022

नामांकन में पिछड़े जिलों में रोका जा रहा शिक्षकों का वेतन


लखनऊ। स्कूल चलो अभियान में पिछड़े कुछ जिलों में परिषदीय शिक्षकों के वेतन रोके जा रहे हैं। इस पर प्रभावित शिक्षकों का कहना है कि अधिकतर विद्यालयों से जुड़े क्षेत्र में बच्चे ही नहीं हैं तो किस का नामांकन कराया
जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्र में शिक्षकों को जिम्मेदार बताते हुए नामांकन दुरुस्त न होने तक वेतन रोकने के आदेश दिए जा रहे हैं।



कहा गया है कि हाउस होल्ड सर्वे करते हुए सभी बच्चों का नामांकन करते हुए प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना शासन की प्राथमिकता है। जब तक सभी नवीन नामांकित छात्रों का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं होता, तब तक वेतन रोका जाएगा।