UpdateMarts
Follow Channel

24 May 2022

शिक्षामित्रों ने जून में मानदेय देने की मांग की


लखनऊ। मानदेय 11 महीने का और काम 12 महीने। गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून से प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे लेकिन शिक्षामित्रों को जून का मानदेय नहीं दिया जाता।


लिहाजा, अब शिक्षामित्र जून के मानदेय की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के स्कूलों में 1,41,201 शिक्षामित्र हैं। प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षामित्रों को केवल 11 महीने का मानदेय दिया जाता है।