UpdateMarts
Follow Channel

24 May 2022

राज्य अध्यापक पुरस्कार : 10 जिलों से सिर्फ 12 आवेदन



वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया की शुरुआत से ही सवालों में घिर गई है।


सरकार ने प्रदेश भर से शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं, लेकिन वह आवेदन ही नहीं कर रहे हैं। हालात ये है कि प्रदेश के 28 जिलों से एक भी आवेदन नहीं आए हैं। भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी भी इसमें शामिल है। प्रयागराज में पांच, आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर में चार आवेदन आए हैं। बस्ती, फिरोजाबाद, जौनपुर, सहारनपुर, सीतापुर में तीन आवेदन आए हैं। वहीं, बलिया, चंदौली, गाजीपुर में दो आवेदन आए है। एडी बेसिक व बीएसए के आदेश के बाद भी भदोही और वाराणसी से एक भी आवेदन नहीं आए हैं।