हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2022

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे सरकारी स्कूल



वाराणसी। परिषदीय स्कूल अब हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। जुलाई में प्रशासन द्वारा 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन ने जिले के अलग अलग विभागों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत बेसिक शिक्षा विभाग भी स्कूलों में पौधरोपण अभियान चलाकर न्यूट्री व हर्बल गार्डन बनाने की तैयारी में है। सभी बीआरसी पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश भी मिल चुके हैं।

हर्बल गार्डन में लगेंगे औषधीय पौधे: परिषदीय स्कूलों में हर्बल गार्डन के माध्यम से बच्चों को पौधे लगवाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। स्कूलों में तैयार होने वाले हर्बल पार्क में औषधीय पौधों के साथ आंवले का पौधा अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा।

अध्यापक गोद लेंगे एक पौधाः सेवापुरी, आराजीलाइन के साथ काशी विद्यापीठ के कई स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों ने किचन गार्डन तैयार किया है। अब ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर शिक्षक और बच्चे मिलकर स्कूलों में हर्बल व न्यूट्री गार्डन तैयार करेंगे। इन पौधों की देखभाल के लिए शिक्षक और बच्चे एक-एक पौधे को गोद लेंगे। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि बच्चों में बागवानी के शौक के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए हर्बल व न्यूट्री गार्डन तैयार करने की पहल की जा रही है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more