हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2022

बच्चों को विद्यालय भेजने वाली माताओं का किया गया सम्मान


प्रयागराज वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली संस्था एक पहल शिक्षा समिति की ओर से रविवार को पुराने नैनी पुल के पास मलिन बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को स्कूल भेजने वाली मुख्य 40 माताओं को साड़ी और स्कूल जाने वाले 50 बच्चों को पुस्तकें,पेंसिल, रबर, कटर, बॉक्स, फाइल का वितरण कर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में डीन सीडीसी प्रो. पंकज कुमार ने कहा कि मलिन बस्तियों के बच्चों और माताओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना किसी यज्ञ के समान है। समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि ऐसे बच्चे शिक्षित हों और राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ें । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जीके खरे आयोजन के संयोजक डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more