हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2022

डीआइओएस ने दिया 279 इंटर कालेजों को नोटिस

 लखनऊ : विद्यालय की वेबसाइट, वेब पेज, मै¨पग, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी सहित अन्य सूचनाएं न भेजना कालेजों को भारी पड़ गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने ऐसे 279 स्ववित्तपोषित इंटर कालेजों को नोटिस जारी की है।

डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्कूलों से सूचनाएं मांगी थीं, जिसे 26 मई स्कूलों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना था, लेकिन 27 मई को जारी परिषद के पत्र के मुताबिक सूचनाएं देने में इन स्कूलों की प्रगति अत्यंत असंतोषनक है। इससे स्पष्ट है कि इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। न ही कार्य पूरा करने का कोई प्रयास किया। सभी स्कूलों को एक जून तक सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही और मान्यता वापसी की संस्तुति कर दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more