हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2022

TGT-PGT रिक्त पदों की संख्या से असंतुष्ट प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी


प्रयागराज सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2021 के प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव से मुलाकात की।
बताया कि एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी की मांगी गई सूचना पर शिक्षा निदेशालय ने 25 मई तक टीजीटी के 1404 और पीजीटी के 219 रिक्त पद की सूचना दी है। जबकि जिलों से पता करने पर अधिक पद रिक्त होने की सूचना मिली है। इस पर अपर निदेशक ने अभ्यर्थीवार ब्योरा मंगाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र पांडेय, संदीप सिंह, धर्मेंद्र यादव, पंकज शुक्ला आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more