हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2022

प्रदेश में 19 जून को होने वाली लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, यूपीएसएसएससी ने जारी की नई डेट

 राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वालों को एक माह का और मौका मिल गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि 19 जून को लेखपाल भर्ती की परीक्षा नहीं होगी। यह परीक्षा अब 24 जुलाई, 2022 को आयोजित होगी।



यूपीएसएसएससी की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को कराई जानी थी, लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। यूपीएसएसएससी राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा अब 24 जुलाई को कराएगा। राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा का लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेखपाल भर्ती में सिर्फ पीईटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा के जरिए फाइनल रिजल्ट जारी होगा।




यूपीएसएसएससी की तरफ से कहा गया है कि आयोग अपरिहार्य कारणों से राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 19 जून को नहीं करा पा रहा है। अब ये इम्तिहान 24 जुलाई को कराया जाएगा। भर्ती की मुख्य परीक्षा का लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेखपाल भर्ती में सिर्फ पीईटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा के जरिए अंतिम परिणाम जारी होगा।



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने यह भी बताया कि सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षक 29 जून को कराया जाना प्रस्तावित था लेकिन, यह परीक्षा भी अपरिहार्य कारणों से तय तारीख के बजाए अब 17 जुलाई को कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी करने के लिए वेबसाइट पर अलग से सूचित किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more