हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2022

तदर्थ शिक्षकों का वेतन नहीं रुकेगा, निर्देश जारी


प्रयागराज। जिले में तदर्थ शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। मई माह से वेतन रोकने संबंधी आदेश को डीआईओएस ने वापस ले लिया है। ऐसे में अब तदर्थ शिक्षकों को वेतन मिल सकेगा। जिला विद्यालय •निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने कहा कि यदि इस संबंध में शासन से कोई लिखित निर्देश मिलेगा तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने 20 मई को सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर 1 जनवरी 2000 के बाद प्रबंध तंत्र की ओर से नियुक्त किए गए तदर्थ शिक्षकों का मई माह से वेतन रोकने का आदेश जारी किया था। इससे जिले में तैनात 36 तदर्थ शिक्षकों को मई माह से
वेतन नहीं मिलता। लेकिन इस आदेश के चार दिन ही बाद जिला विद्यालय निरीक्षक बैकफुट पर आ गए और वेतन रोकने संबंधी अपना आदेश वापस ले लिया । डीआइओएस का कहना कि पिछले दिनों अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन में वेतन रोका गया था। अभी वहां से कोई लिखित आदेश नहीं आया इसलिए अब वेतन रोकने संबंधी निर्देश वापस ले लिया गया है। उन्होंने समीक्षा बैठक में उस समय कहा था कि एक जनवरी सन 2000 के बाद तैनात तदर्थ शिक्षकों का वेतन नहीं जारी होना चाहिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more