हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2022

उत्तर प्रदेश की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक (पीसीएस-प्री) परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 6,03,546 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 


पीसीएस प्री के लिए 16 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन लिया गया था। प्री परीक्षा 12 जून (रविवार) को दो शिफ्ट में कराई जाएगी। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। इस बार प्रदेश के 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आगरा, गाजीपुर, ज्योतिबाफुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मीरजापुर, मथुरा, देवरिया और मऊ हैं।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के आधार पर वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के अलावा दो फोटो और पहचान पत्र की मूल एवं छायाप्रति भी साथ रखना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।



पीसीएस 2022 के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 250 पदों की भर्ती निकाली है। आनलाइन आवेदन 16 अप्रैल तक लिया गया। पदों के सापेक्ष कुल 6,03,546 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदकों की संख्या अधिक होने से सफलता पाने के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। एसडीएम के 39 समेत अब तक प्राप्त 250 पदों में से प्रत्येक पद के लिए औसतन 2420 दावेदार हैं। यानी एक पद पर करीब ढाई हजार दावेदार होंगे।


पीसीएस 2022 के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई पदों की भर्ती निकाली है। इसमें एसडीएम के 39, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ के 36, नायब तहसीलदार के 34, बीएसए के 13, एआरटीओ के चार, डीपीआरओ के पांच, सीडीपीओ के 14 सहित अन्य पद शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more