UpdateMarts
Follow Channel

12 October 2022

निलंबित डीआईओएस को बहाली

लखनऊ। सेंटीनियल हायर सेकेंड्री स्कूल मामले में लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) के पद से निलंबित किए गए अमरकांत को मंगलवार को बहाल कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए है।


हाईकोर्ट के निर्देश पर बहाली की गई है। उन्हें निदेशालय से संबद्ध किया गया है। सेंटीनियल हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंध समिति विवाद में उन्हें निलंबित किया था। अणिमा रिसाल और डा. आरआर लायल दोनों का प्रबंधक होने का दावा था। डीआईओएस पद से 8 अगस्त को निलंबित किया था।