UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2022

शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक संघ आज करेगा विधानसभा का घेराव , क्या है मांगे?


प्रयागराज, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) वित्तविहीन शिक्षकों के हित में विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का 29 नवंबर को घेराव करेगा। प्रदेश भर के जनपद, मंडल, तहसील एवं ब्लाक इकाई के सदस्यों व प्रबंधक,. प्रधानाचार्य व शिक्षकों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

सभी शिक्षकों, प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से सहयोग की अपील : प्रयागराज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) की बैठक दुलारा देवी इंटर कालेज बस्तर प्रयागराज में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव की अगुवाई में धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ननकेश बाबू ने समस्त शिक्षकों, प्रबंधक, प्रधानाचार्य से आग्रह किया है कि विद्यालय बचाने के लिए मान्यता प्रत्याहरण रोकने के लिए तथा उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए 29 नवंबर को विद्यालय बंद कर सम्पूर्ण स्टाफ के साथ धरना में शामिल हों। ऐसा होने पर सरकार 23 अगस्त 2022 के प्रस्ताव को वापस लेने के लिए विचार कर सकती है। सभी शिक्षकों को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।

वित्‍तविहीन शिक्षकों की क्‍या हैं मांगें : वित्‍तविहीन शिक्षकों की मांगों में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा मान्यता की नवीन शर्तों को वापस लेना, वित्तविहीन प्रधानाचार्यों को पूर्व की भांति पुनः केंद्र व्यवस्थापक बनाना, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, मदरसों का आधुनिकीकरण जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं.

इनकी रही उपस्थिति : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) की बैठक में मंडल अध्यक्ष अभयराज सिंह, फूलचंद कनौजिया, बुधराम यादव, सीता शरण सिंह, गुलाब सिंह, अमर बहादुर, बालेंद्र गौतम, गोविंद प्रसाद भूर्तिया, मान सिंह पटेल, जेपी यादव, महेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more