UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 December 2022

फोटो अटेंडेंस को लेकर शिक्षक मुखर, शिक्षिकाओं ने बीएसए से मिलकर जताया विरोध

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बीच के साथ फोटो खींचकर अटेंडेंस लगाने के विभागीय आदेश को लेकर शिक्षक मुखर हो गए हैं। जिलेभर में मंगलवार को शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर ब्लाकों में बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इसे अधिकारियों का तुगलकी फरमान बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की।


जहानागंज संवाददाता अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान फोटो उपस्थिति के आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदेश निरस्त न किया गया तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। बैठक के बाद शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पर नोट कैम एप के विरोध में बीईओ श्वेता मौर्या को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, कमलेश पांडेय, अंकित सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, विकास सिंह, राहुल सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा पल्हनी के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय पर बीईओ को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नोट कैम एप के माध्यम से फोटो अटेंडेंस लगाए जाने का विरोध किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष राय, अवधराज सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, नोट कैम एप के माध्यम से शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा फोटो अटेंडेंस के आदेश को लेकर शिक्षक संघ ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार ,रामवृक्ष, राजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मिल्कीपुर संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिप्रसाद सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि यह तुगलकी फरमान शिक्षकों की निजता का उल्लंघन एवं अपमानित करने का प्रयास है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री पवन कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष राजा राजेंद्र प्रसाद, विनय उपस्थित रहे। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक संघ कोयलसा के शिक्षकों की आवश्यक बैठक हुई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नागेंद्र दुबे, राजेश कुमार, अजय कुमार पांडेय, राजेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। तरवा संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई तरवा के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने सेल्फी अटेंडेंस के विरोध में बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेशचंद्र, राधेश्याम, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।


शिक्षिकाओं ने बीएसए से मिलकर जताया विरोध

आजमगढ़। महिला शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोट कैम एप द्वारा उपस्थिति फोटो भेजने को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिला शिक्षकों ने फोटो से उपस्थिति भेजने का आदेश को निरस्त करने की मांग की। महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य ने कहा कि बिना संसाधन के ही अध्यापक डीबीटी समेत विभिन्न कार्य संपन्न करा रहे हैं। ऐसे में एक और एप के माध्यम से सेल्फी भेजने का आदेश अध्यापकों को मानसिक रूप से पीड़ित करने वाला है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जकिया परवीन, सुमी अथर्व, पारुल शर्मा, पूनम मिश्रा, चंद्रकला पांडेय, उमा सरोज, मुसर्रत खातून, साधना यादव, बेनी शर्मा, वंदना राय, सुधा राय, कुमुद सिंह, क्रांति आर्या आदि उपस्थित रहीं।

बताया शिक्षकों व छात्रों की निजता का हनन

आजमगढ़। भंवरनाथ स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इस दौरान सीडीओ के निर्देश पर बीएसए के द्वारा नोट कैम एप के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार का आदेश निर्गत करना शिक्षकों और छात्रों की निजता का उल्लंघन है। शिक्षकों को अपमानित करने का प्रयास है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव, कृष्ण कुमार उपाध्याय,आशुतोष सिंह, अरविंद तिवारी, नवीन कुमार पांडेय, राजेंद्र यादव, सभाजीत, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more