हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 December 2022

दो बर्खास्त शिक्षकों पर थाने में केस दर्ज, जानें क्या है मामला

 वस्ती मुंडेरवा पुलिस ने फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी करने वाले दो सहायक अध्यापकों पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को पहले ही बीएसए ने बर्खास्त कर उनसे वेतन रिकवरी का आदेश दे दिया है।






खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुई में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी करने के मामले में स्नेहलता सिंह सहायक अध्यापक मूल पता मुखलिसपुर रोड कैलाशनगर (एग्रो) दाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के खिलाफ तहरीर दी है। इसी तरह के एक अन्य

मामले में भी खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी करने वाले हेमंत कुमार मूल पता मुखलिसपुर रोड औद्योगिक नगर थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के खिलाफ तहरीर दी।


एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more