नए साल में 29 सार्वजनिक अवकाश, आखिरी समय में संशोधित हुआ अवकाश


नए साल 2023 में सरकारी कर्मचारियों को 29 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। बुधवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इसमें दो अवकाश रविवार को होंगे। जारी सूची में तीन स्थानीय और दो कार्यकारी अवकाश दिए जाएंगे।


नए साल का पहला स्थानीय अवकाश छह जनवरी पौष पूर्णिमा को होगा। जबकि आखिरी अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस पर होगा। छह फरवरी रविवार को मोहम्मद हजरत अली यौमे पैदाइश पर सार्वजनिक अवकाश है। हालांकि यह अवकाश जांच को देखकर मनाया जाएगा। ऐसे में आखिरी समय में इस दिन में बदलाव संभव है। वहीं 12 नवंबर को दिवाली के दिन रविवार है। इसके अलावा शेष सभी अवकाश सामान्य दिनों में है। छह जनवरी पौष पूर्णिमा, 21 जनवरी मौनी अमावस्या और नौ मार्च को होली पर स्थानीय अवकाश है। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर कार्यकारी अवकाश घोषित किया गया है। जबकि 31 निर्बंधित अवकाश हैं, जिसमें कर्मचारी कोई दो अवकाश ले सकते हैं। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आदेश जारी हो गया है।


आखिरी समय में संशोधित हुआ अवकाश

जिलाधिकारी की ओर से जारी सूची में गुरु गोबिंद सिंह जयंती का अवकाश पांच जनवरी 2023 दिया है। जबकि बाद में यह अवकाश 29 दिसंबर 2022 घोषित किया। पूछने पर एडीएम सिटी मदन कुमार ने बताया कि बाद में अवकाश संशोधित हुआ है।