UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 February 2023

बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले 77 परिषदीय शिक्षकों का वेतन रोका


,संभल, माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संपन्न कराई जा रहीं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाए गए 77 परिषदीय शिक्षक अनुपस्थित रहे। इस पर सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाई गई है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर की ओर से दी गई है।


प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश

बहजोई। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान विकासखंड रजपुरा प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर का निरीक्षण किया गया। बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर, एमडीएम, लर्निंग आउटकम तथा शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका देखी। कक्षों में साफ-सफाई नहीं मिली। बच्चों की उपस्थिति भी कम थी। इस पर डीएम ने बीईओ से नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापिका का वेतन व अस्थाई वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश देते हुए विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more