हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 April 2023

ड्यूटी कटवाने के लिए कर रहे कार्यालयों की परिक्रमा


। निकाय चुनाव में ड्यूटी न करने के लिए भी कई बहाने सामने आने लगे हैं। कोई दिल की बीमारी बता रहा तो कोई शुगर का हवाला दे रहा है। कोई सर्जरी कराने तो कुछ लोग अमरनाथ यात्रा की पहले से बुकिंग होने की बात कहकर चुनावी ड्यूटी से हटाने का आग्रह कर रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकारियों तक सिफरिशें पहुंचाई जा रही हैं। हालांकि अधिकारी आयोग के आदेशों का हवाला देकर किनारा कस रहे हैं।

 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें कुछ लोग रिजर्व में रहेंगे, ताकि विषम परिस्थितियों में मतदान की प्रक्रिया अनवरत चलती रह सके।

ड्यूटी सूची जारी होने के बाद से ही कर्मचारी व अधिकारी बीमारियों का बहाना बनाकर चुनावी ड्यूटी से खुद को दूर रखने की जुगत में लग गए हैं। हर रोज कार्मिक व प्रशिक्षण प्रभारी के पास दर्जनों सिफारिशें पहुंच रही हैं। कुछ लोग को चिट्ठी लेकर भी पहुंच जा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से नसीहत देकर लौटाया जा रहा है.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more