UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 April 2023

खुलने के बाद भी स्कूलों में कम रही बच्चों की उपस्थिति


प्रयागराज। अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात अस्पताल के बाहर हत्या के बाद से ही लोगों में दहशत बनी हुई है। रविवार को डीएम ने साफ कर दिया था कि सोमवार को सभी स्कूल खुलेंगे। हालात सामान्य हैं। लेकिन, तमाम अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। सोमवार को बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही।


सिविल लाइंस इलाके के ज्यादातर स्कूलों में उम्मीद से कम बच्चे ही पहुंचे। सेंट जोसफ कॉलेज में महज 130 बच्चे ही पहुंचे थे। बच्चों की कुल संख्या का यह 8 से 10
फीसदी था। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने बताया कि अभिभावकों को संदेश भेज कर बताया गया था कि सोमवार को उपस्थित की अनिवार्यता नहीं होगी।

बिशप जानसन स्कूल एंड कॉलेज में 250 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य डॉ. विशाल नोबल सिंह ने बताया कि इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद होने से स्कूलों की तरफ से संदेश भी समय से नहीं पहुंच पाया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more