हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 May 2023

शिक्षकों के विवाद में जवाबी मुकदमा दर्ज


रानीगंज। गौरा ब्लॉक के बीआरसी केंद्र पर रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद की मतगणना में हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर जवाबी मुकदमा दर्ज किया है।


फतनपुर के गौरा बीआरसी केंद्र संडीला में अध्यक्ष पद को लेकर प्रशांत यादव और पंकज तिवारी के चुनाव में काफी कांटे की टक्कर थी। मतगणना में पंकज तिवारी ने छह वोटों से जीत दर्ज की। घोषणा के बाद प्रशांत यादव के पक्ष ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

हंगामे के बाद दो बार फिर से मतगणना हुई लेकिन परिणाम में पंकज तिवारी ही अध्यक्ष पद पर काबिज रहे। इसके बाद धांधली के आरोपों पर विवाद हो गया था।


दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया था।

निर्वाचित अध्यक्ष ने फतनपुर के गौरा पूरे बदल गांव के पंकज ने कुंडा कोतवाली के गयासपुर पूरे दुलम गांव के जयराम यादव और छह अज्ञात के खिलाफ चुनावी रंजिश में बवाल और गाली गलौज देते हुए मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया 

इधर, रानीगंज के रस्तीपुर के प्रशांत यादव ने चुनावी रंजिश में बवाल व गाली गलौज आदि का आरोप लगाते हुए पंकज तिवारी और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more