हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 August 2023

69000 शिक्षक भर्ती में एक नंबर के लिए अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन में शुरू किया धरना


लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम में एक नंबर जोड़ने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार से ईको गार्डन में धरना शुरू कर दिया।

मंगलवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना दिया गया था। जहां से शाम को पुलिस ने उन्हें ईको गार्डन पहुंचा दिया था। प्रदेश भर से जुटे अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांग पर बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो वह बेसिक शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की जल्द एक नंबर जोड़कर उनका परिणाम जारी किया जाए और जिला आवंटन फार्म भी भरवाया जाए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more