हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 August 2023

बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, महिला और सिंगल पुरुष कर्मचारी को मिलेगी 730 दिन की छुट्टी


सरकार ने लोकसभा में बुधवार को बताया कि महिला या सिंगल पुरुष सरकारी कर्मचारी को अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए छुट्टी लेने का अधिकार है।

बच्चों की देखभाल के लिए कितने दिनों की छुट्टी के प्रावधान?
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि महिला और सिंगल पुरुष सरकारी कर्मचारी अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए 730 दिनों तक के लिए छुट्टी ले सकते हैं।


केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा
क्या कहता है सरकारी नियम?
जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि 18 वर्ष की आयु तक के दो सबसे बड़े बच्चों की देखभाल के लिए पूरी सेवा के दौरान अधिकतम 730 दिन की छुट्टी देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे के मामले में कोई आयु सीमा तय नहीं है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more