हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 September 2023

जांच: छात्र को लात मारने वाले शिक्षक का वेतन रोका


उन्नाव, प्राइमरी पाठशाला मेथीटीकुर सफीपुर में पेशाब जाने की अनुमति मांगने पर लात मारने के मामले में बीएसए ने जांच बैठाकर शिक्षक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। मामले में शिक्षक पर एफआईआर पहले ही लिखी जा चुकी है। जांच के लिए बीईओ बिछिया, सिकंदरपुर कर्ण और बीघापुर को शामिल करके एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है।




गुरुवार को मेथीटीकुर थाना मांखी की रहने वाली पुष्पा रावत ने जिला सकती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी और थाने में मामले की शिकायत कर आरोप लगाते हुए बताया कि 19 सितंबर को स्कूल में दोपहर एक बजे उसके बेटे को पेशाब लगी। शिक्षक सौरभ तिवारी से इसकी अनमति लेने गया तो उन्होंने पेट पर लात मार दी । जातिसूचक गाली दी और

डांटा कि भाग जाओ नहीं तो और मारूंगा। आरोप था कि पेट में लात मारने के कारण छात्र रात भर पेट दर्द से कराहता रहा। मां की यह शिकायत थी कि उसके बेटे के साथ किसी भी वक्त कोई अप्रिय घटना घटित हो

मां की शिकायत पर मांखी थाने में शिक्षक पर 323 और 504 धारा में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए बनाई गई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी

■ प्राइमरी स्कूल मेथीटीकुर सफीपुर में पेशाब जाने को पूछने पर मारी थी ला

■ मां की शिकायत पर शिक्षक पर रिपोर्ट, बीएसए ने रोका वेतन

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more