हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 September 2023

एडेड जूनियर भर्ती के लिए धरने पर बैठे अभ्यर्थी


प्रयागराज। प्रदेश के 3049 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों के 1894 पदों पर भर्ती पूरी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज के बाहर धरना दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी न होने के कारण उनकी भर्ती में बेवजह देरी हो रही है।


हाईकोर्ट के आदेश पर दो साल पहले यह भर्ती शुरू हुई थी। 17 अक्तूबर 2021 को भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। 15 नवंबर 2021 को घोषित परिणाम हाईकोर्ट के आदेश पर छह सितंबर 2022 को संशोधित किया गया। फिर कुछ अभ्यर्थियों ने याचिकाएं कर दीं जो हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने अभ्यर्थियों को प्रकरण के जल्द समाधान के लिए पैरवी का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में सीपी सिंह सिंगरौर, राहुल, अमरजीत शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more