हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 September 2023

सीतापुर समेत कई जिलों में फिर टला स्कूल आवंटन


लखनऊ। बेसिक शिक्षा में एक से दूसरे जिले में स्थानांतरित शिक्षक स्कूल आवंटन न होने से अब भी भटक रहे हैं। कई बार तिथि टालने के बाद हाल ही में कुछ जिलों में आवंटन प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन सीतापुर समेत कई जिलों में फिर तिथि बढ़ा दी गई है। इसके पीछे मानव संपदा पोर्टल में अपलोड शिक्षकों के डाटा में कमी को कारण बताया जा रहा है। इन सबका असर पठन-पाठन पर पड़ रहा है। स्कूल आवंटन न होने से स्थानांतरित शिक्षकों को तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला है।


विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए स्कूल आवंटन की प्रक्रिया बार-बार आगे बढ़ाई जा रही है। हाल ही में 20-21 सितंबर की तिथि तय की गई थी। इस दिन कई जिलों में विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया हुई, लेकिन कई जिलों में मानव संपदा पोर्टल का डाटा, इसकी राह में बाधा बन गया। इससे सीतापुर, अयोध्या, प्रयागराज, बाराबंकी व अन्य कुछ जिलों में विद्यालय आवंटन स्थगित करना पड़ा। बाराबंकी में अब 23 सितंबर को स्कूल आवंटन होगा। अधिकारियों का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर दिखाई जा रही वरिष्ठता सूची व अन्य जानकारियों में कमियां हैं। इससे इसे स्थगित किया गया है। जल्द ही इसके डाटा को ठीक कराकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more