UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 November 2023

13 जनवरी से कक्षा 10 और 12 की प्रीबोर्ड परीक्षा


● परिक्षाएं प्रधानाचार्य के स्तर पर विद्यालयों में होंगी


● प्री-बोर्ड के बाद बोर्ड के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे



लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड वर्ष 2024 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 जनवरी से 22 जनवरी तक होंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड की परिक्षाएं प्रधानाचार्य के स्तर पर विद्यालयों में होंगी। बोर्ड के प्रैक्टिकल, प्री-बोर्ड और कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को निर्देश जारी किए।


प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा के बाद यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। लखनऊ में 25 जनवरी से एक फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी की निगरानी व रिकार्डिंग डीवीआर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी। इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more