UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 February 2024

नितिन को वित्त व अपर्णा को बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार


लखनऊ। शासन ने दो आईएएस और 55 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के एक जिले में तैनाती के तीन साल के मानक के तहत पीसीएस अधिकारियों को हटाया गया है। इनमें अधिकतर एसडीएम स्तर के अधिकारी हैं।
आईएएस अधिकारियों में अनिता को एसीईओ यूपीसीडा से आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को एसीईओ यूपीसीडा बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव वित्त और माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद वित्त का अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण को दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग की। सचिव अपर्णा यू को दिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में अभिमन्यु कुमार एसडीएम ललितपुर से एसडीएम हमीरपुर और अशोक कुमार चौधरी एसडीएम ललितपुर भी स्थानांतरित किए गए हैं। निशांत तिवारी को एसडीएम औरैया से ललितपुर, प्रवीण कुमार को एसडीएम आगरा से सुल्तानपुर भेजा गया है। मकसूदन गुप्ता एसडीएम लखनऊ से लखीमपुर खीरी, आलोक प्रताप सिंह एसडीएम चित्रकूट से बलिया भेजे गए हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more