UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 February 2024

यूपी में नौकरी और रोजगार के 1.10 करोड़ नए अवसर: योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4 का आयोजन यूपी की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। अब तक करीब 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। इससे 1.10 करोड़ नौकरी-रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अब उत्तर प्रदेश इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी 19 से 21 फरवरी तक होने वाली जीबीसी4 की तैयारियों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विकास प्राधिकरणों के सीईओ के साथ हुई इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागवार और जनपदवार निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री द्वारा होगी शुरुआत मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के पहले दिन 19 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा एक साथ 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों के जमीनी क्रियान्वयन की शुरुआत होगी। ऐसे में समारोह की गरिमा और महत्ता के मद्देनज़र आवश्यक प्रबंध करें।


देश के ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश का यह समारोह प्रदेश के साथ पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देने का माध्यम होगा।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more