UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 June 2024

बिजली कनेक्शन की दरें दोगुनी करने की तैयारी


उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में नए कनेक्शन पर उपभोक्ता सामग्रियों की दरों को तय करने के लिए संशोधित दरें दाखिल कर दी हैं।


इन संशोधित दरों(कास्ट डाटा बुक) में जो प्रस्ताव शामिल किए गए हैं, उससे गरीब ग्रामीणों को भी नया कनेक्शन लेने पर 44 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा। औद्योगिक कनेक्शन की दरों में 50 से 100 फीसदी तक वृद्धि की गई है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कारपोरेशन द्वारा दो दिन पहले आयोग में दाखिल संशोधित प्रस्ताव में उपभोक्ता सामग्री की दरों में भारी वृद्धि प्रस्तावित है। उद्योगों व बड़े उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन की सिक्योरिटी धनराशि में 100 फीसदी से अधिक वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इससे पूर्व 2019 में कास्ट डाटा बुक जारी की गई थी, जो अभी लागू है।


प्रस्ताव छोटे उपभोक्ताओं के लिए दर में 44% बढ़ोतरी

प्रबंधन ने लेबर एंड ओवरहेड चार्ज, जो पहले दो किलोवाट तक 150 रुपये लिया जाता था, उसे बढ़ाकर 564 रुपये कर दिया है। जिससे बीपीएल और छोटे उपभोक्ताओं की नई कनेक्शन की दरों में करीब 44 फीसदी वृद्धि हो जाएगी। एक किलोवाट भार के लाइफ लाइन विद्युत उपभोक्ता जो बिना जीएसटी के 1032 रुपये का भुगतान करता था, अब प्रस्तावित दर लागू हुई तो उसे 1486 रुपए देना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर सिंगल फेस की दर 3822 रुपये तथा थ्री फेस की दर 6316 रुपये कर दी गई है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more