UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 June 2024

समर कैंप के पहले दिन बच्चों को मिलेगा हलुआ व खीर

 

गोंडा, । जिले में अवकाश के बाद नए सत्र से परिषदीय विद्यालयों को खोलने के लिए बीएसए प्रेम चंद यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को विशेष निर्देश दिए हैं। कहा है कि समय से विद्यालय परिसर की साफ सफाई करा लें। विद्यालय के रसोई घर की नियमित सफाई की जाए। 




बीएसए ने एमडीएम गणेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि नए सत्र के पहले दिन 28 जून हलुआ व खीर बनाया जाए। नौनिहालों का पहले दिन विद्यालय में प्रवेश करते समय फूल मालाओं और रोली चंदन से स्वागत किया जाए। एमडीएम समन्वयक गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी विद्यालयों के किचन कम स्टोर में समुचित दरवाजे खिड़कियां और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी से भोजन पकाया जाए। 



रसोई घरों में रखे हुए बर्तनों को अच्छे से साफ किया जाए। बीएसए ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत गठित टास्क फोर्स नियमित भोजन का निरीक्षण करेगी। इसमें सभी बीईओ और डीसी को शामिल किया गया है। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के कक्षा की दीवारों, ब्लैक बोर्ड, फर्श, किचन स्टोर, पानी की टंकी, भंडार कक्ष, वाशरूम, टीएलएम, स्टेशनरी, उपकरणों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बीईओ और प्रधानाध्यापक से कहा है कि विद्यालयों में पीटीएम करके ड्रॉप आउट और अनुपस्थिति बच्चों की स्कूल में नामांकन वृद्धि कर बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more