हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 June 2024

एक जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों के बर्तन खरीद लें : डीएम


ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें आपूर्ति पोषाहार, एनआरएलएम की ओर से उत्पादित पोषाहार, सैम बच्चे के पोषण स्तर में सुधार, पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण एवं गोद लिए केंद्रों के भ्रमण की समीक्षा की गई।

डीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में संचालित केंद्रो पर पोषाहार बन रहा है, लेकिन अन्य केंद्रों में बर्तन न होने से संचालन नहीं हो पा रहा है। एक जुलाई तक हर हाल में बर्तन की खरीद कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जाए।

बीडीओ, ग्राम प्रधान, सचिव, प्रभासद विभाग से समन्वय बनाकर बर्तन और वजन मशीन की खरीदारी करें। इस मौके पर डीपीओ मंजू वर्मा समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.


खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को करें जागरूक

डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा विभाग को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। डीएम ने रेस्टारेंट, दाथा और छात्रावासों के खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा जैसा विषय जनता की रोजाना स्वास्थ्य से सीधा सरोकार रखने वाला मामला है। ऐसे विशेष म्हमले को आंकड़ों की बाजीगरी तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए,

बल्कि अधिकारियों की तरफ से जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more