UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 July 2024

यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने दिया इस्तीफा




लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम को भेजे पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया है। आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के

अनुसार, कुमार का इस्तीफा स्वीकार होते ही नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 तक ही था। कुमार ने इस्तीफा देने की स्वयं पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से इस्तीफा दिया है। बता दें कि वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार राजस्व परिषद के चेयरमैन और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद वह

दिसंबर 2019 में आयोग के अध्यक्ष बनाए गए थे। बता दें कि आयोग समूह 'ग' व 'घ' के पदों पर भर्ती का काम करता है। कुमार ने आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली लागू की। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वालों को ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्हें स्वयं और पत्नी का इलाज कराना है। उनकी पत्नी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल भी अधिक नहीं बचा था। इसीलिए पद से इस्तीफा से दिया है, ताकि नए अध्यक्ष का चयन हो सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more