UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 July 2024

69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावितों को दें नियुक्ति : चंद्रशेखर




लखनऊ। 69,000 शिक्षक भर्ती का मामला एक बार फिर गरमाता दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के इस मुद्दे को उठाने के बाद नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने इस भर्ती के आरक्षण प्रभावितों को नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 



उन्होंने कहा है कि 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के नियमों की अनदेखी से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का मानक के अनुरूप चयन नहीं हो सका। इससे अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। कहा, इस मुद्दे को उन्होंने पहले भी उठाया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सीएम से आग्रह किया है कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more